नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी का लहर अभी बरकरार है। इस बात का प्रमाण बीजेपी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में जनमत हासिल कर के दिया है। हालांकि अभी मेघालय में पेंच फंसा हुआ है। लेकिन त्रिपुरा में अजेय बहुमत और नागालैंड में भी NDPP के साथ गठबंधन में 29 सीटें जीत कर बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

वहीं त्रिपुरा में पिछले 25 सालों से वामपंथी सरकार के हार के बाद मुख्यमंत्री माणिक सरकार नें अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। बीजेपी उत्तर-पूर्व में ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में विजय दिवस मना रही है। विजय दिवस के साथ बीजेपी ने तीनों राज्यों में अपनी सरकार बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी नेता ज्वेल ओराम पर्यवेक्षक के तौर पर त्रिपुरा जाएंगे जबकि जेपी नड्डा और अरुण सिंह नागालैंड के पर्यवेक्षक होंगे। किरण रिजीजू और केजे अलफोंस को मेघालय का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
मेघालय में कांग्रेस 21 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जबकि एनपीपी को 19 और बीजेपी को 2 सीटें मिली है। अन्य के खाते में 17 सीट है। कांग्रेस ने देर रात राज्यपाल से मिलकर सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जाहिर है कांग्रेस इस बार गोवा की ग़लती दोहराना नहीं चाहती। वहीं बीजेपी भी राज्य में ग़ैर कांग्रेसी सरकार बनाने में जुट गई है।
त्रिपुरा में तो बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है तो वहां पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर विधायकों से चर्चा करेंगे। आपको बता दें कि त्रिपुरा में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बिप्लव देव सीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं।
नागालैंड में सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा की झोली में 11 सीटें आई हैं। मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग के नेतृत्व में एनपीएफ पहले ही प्रस्ताव पारित कर चुकी है और उसने भाजपा के साथ गठबंधन में रहने की इच्छा जताई है। राज्य की 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी-2 सीट से पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया था। वहीं राम माधव ने कहा है कि नागालैंड में वो सरकार बनाने की दावेदारी पेश करेंगे। बीजेपी और सहयोगी NDPP को 29 सीटें मिलीं हैं. राम माधव ने एक ट्वीट को किया है, जिसके मुताबिक नेफ्यू रियो उनकी तरफ से नागालैंड के अगले मुख्यमंत्री के दावेदार हो सकते हैं।
One comment
Pingback: SSC स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी, मनोज तिवारी, राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद मिला अन्ना हजारे का समर