पटना| बिहार में तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में अररिया और जहानाबाद सीट
पर जहां राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, वहीं भभुआ सीट पर भाजपा ने जीत का परचम फहराया है| यूं कहे तो सभी सीटों पर जिस पार्टी का कब्ज़ा था, वह बरक़रार रहा। इस बीच अररिया संसदीय सीट पर राजद प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत पर भाजपा के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र आतंकवाद का गढ़ बन सकता है|
पढ़ें: शिवसेना के प्रवक्ता ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा नरेश अग्रवाल पड़े महंगे
गिरिराज सिंह ने कहा की अररिया बिहार का सीमावर्ती इलाका है| यह नेपाल और बंगाल से जुड़ा है| अररिया संसदीय सीट से सरफ़राज़ आलम को जीता कर वहां की जनता ने कट्टरपंथी विचारधारा को जन्म दिया है| साथ ही उन्होंने कहा की अररिया में सरफराज की जीत बिहार के लिए ही खतरा नहीं है बल्कि देश के लिए भी खतरा है।
पढ़ें: गुजरात विधानसभा में विधायकों के बीच हुई हाथापाई, माइक और बेल्ट से की मारपीट
बता दें कि अररिया लोकसभा सीट पर राजद के सरफराज आलम को बड़ी जीत हासिल हुई है| उन्होंने करीब 61 हजार वोट से भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को पराजित किया है|
2 comments
Pingback: बीएसपी-सपा गठबंधन को लेकर अखिलेश ने बोली इतनी बड़ी बात – Khabar Exclusive
Pingback: रेलवे के इस बदलाव से पटना से दिल्ली फटाक से पहुंच जाएंगे आप – Khabar Exclusive