जौनपुर। यूपी पुलिस अपराधियों के प्रति कितना सख्त है इसकी बानगी देखने को मिली जलालपुर के गांव निवासिनी में। यहां पर एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ ढाई महीने पहले छेड़खानी हुई। जिसके बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। फिर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। तब जाकर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासिनी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू की है। पीड़िता के शरीर पर आई चोट का ढाई महीने बाद शनिवार को मेडिकल करवाया गया।
क्या है मामला
- चार जून को महाविद्यालय से पढ़ कर पीड़िता घर लौट रही थी।
- तभी कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी किया।
- जिसकी सूचना 1090 पर देने के बाद पुलिस युवकों को पकड़ कर थाने ले गई और अगले दिन दोपहर में छोड़ दिया।
- जिससे आक्रोशित तीन युवकों ने 5 जून की रात में सोते समय मुंह दबाकर छात्रा को उठाकर खेत में ले गए। जहां दुष्कर्म का प्रयास किया।
- शोर मचाने पर गांव को लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
- छीना झपटी में युवती के शरीर पर चोट आई। उसकी तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
- बाद में पुलिस सुलह समझौता का दबाव बनाने लगी।
- शिकायत पर एसपी के निर्देश पर सीओ बदलापुर सौम्या पांडे शनिवार को मौके पर पहुंची।
- सीओ के निर्देश के बाद युवती का मेडिकल मुआयना कराया गया।