डूंगरपुर। जिले में पुलिस ने एक ऐसे गैंग क पर्दाफाश किया है जो शादी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करते थे। सदर थाना पुलिस ने इस गैंग के दो दलालों को गिरफ्तारप किया है। वहीं अभी इस गैंग की दो लड़कियों की तलाश जारी है।
इन चारों ने मिलकर देवल गामड़ी निवासी राजेन्द्र त्रिवेदी की शादी शीतल नाम की लड़की से करवाई थी जिसके लिए इन लोगों ने डेढ़ लाख रुपए पीड़ित से लिए थे। जिसके बाद लड़की 1 महीना भी नहीं रही और चली गई। और जो लड़की दुल्हन थी वो भी इस गैंग की सदस्य है।
दलाल के नाम कान्ति लाल, मैराज, शीतल, रेशमा इन चारों में कान्ति औऱ मैराज सदर थाना एएसआई रघु वीर सिंह ने दोनों दलालों के गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं अभी गैंग की दोनों लुटेरी दुल्हनों की तलाश जारी है।
